Sunday, April 28, 2013

रेप के बाद लड़की के शरीर पर गोद दिया ‘मराठा’


बेलगाम (कर्नाटक)। कर्नाटक के बेलगाम के सुलेभवी गांव में 20 साल की एक कॉलेज स्टूडेंड से दरिंदगी की घटना सामने आई है। एग्जाम देकर घर लौट रही इस लड़की से पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसके शरीर पर 'मराठा' गोद दिया। लड़की का अर्धनग्न शव गांव के पास एक फार्म में पड़ा मिला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बलात्कार के बाद लड़की के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था और उसके शरीर पर देवनागरी लिपि में 'मराठा' लिखा हुआ था। लड़की सरकारी डिग्री कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह शुक्रवार शाम को बेलगाम में एग्जाम देने के बाद घर लौट रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था।
लड़की के पिता ने उसके कपड़ों और चप्पलों से उसकी शिनाख्त की। लड़की के घरवाले शुक्रवार शाम से रातभर उसका इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उधर, लड़की पर दरिंदगी की घटना से पुलिस भी हिली हुई है। पुलिस सुपरिंटेंडेंट संदीप पाटिल और डेप्युटी कमिश्नर मुनीश मुद्गिल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस वहशियाना वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले फांसी के हकदार हैं।
गौरतलब है कि बेलगाम में पिछले तीन महीने में दूसरी लड़की से गैंगरेप हुआ है। इसस पहले जनवरी में अथानी में एक लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। लड़की के शव को जला दिया गया था। उसके हत्यारे अभी भी फरार हैं।

No comments:

Post a Comment