Monday, April 29, 2013

दंतेवाड़ा भाजपा उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने की हत्या


दंतेवाड़ा। सरकार की विकास यात्रा शुरू होने से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा भाजपा उपाध्यक्ष शिवदयाल तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी। तोमर इस यात्रा के प्रभारी थे। आज दोपहर तोमर दंतेवाड़ा से 25 किमी दूर कटेकल्याण मार्ग पर स्थित कावड़गांव गए थे। वहां वे दो करोड़ की लागत से पुलिया का निर्माण करवा रहे थे। भोजन अवकाश उपरांत दोपहर 2.30 बजे अचानक दो माओवादी लुंगी और बनियान में वहां आ धमके। उन्होंने पिस्टल से पहली गोली चलाई जिसमें वो बच गये। उसके बाद उन्होेनें अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल को निकालने की कोशिश की तभी नक्सलियों ने उनके  माथे, सीने व पैर पर गोली दाग दी जिससे कि उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के बड़े अफसर वहां पहुंच गए।
पहले तीन हत्याएं : पिछले विधान सभा चुनाव में नक्सलियों ने कांग्रेस और भाजपा के तीन लोगों की हत्या की थी। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश राठौर व सूर्यप्रकाश चौहान की छोटे गुडरा में धारदार हथियार से हत्या की गई थी। ग्राम गदापाल में कांग्रेसी कार्यकर्ता त्रिनाथ ठाकुर की हत्या की थी ।

No comments:

Post a Comment